ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजनीतीश सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित : रामसेवक

नीतीश सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित : रामसेवक

प्रखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार से आवंटित कंबल का कैम्प लगाकर गरीबों के बीच वितरण किया गया। वितरण विधायक सह सचेतक रामसेवक सिंह ने...

नीतीश सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित : रामसेवक
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 07 Jan 2019 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार से आवंटित कंबल का कैम्प लगाकर गरीबों के बीच वितरण किया गया। वितरण विधायक सह सचेतक रामसेवक सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार गरीबों की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। सरकार सूबे के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ठंड में गरीबों को राहत देते हुए सरकार ने गरीबों के बीच कंबल वितरण करा रही है। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल सके। पदाधिकारियों के साथ - साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सामान्य,अनुसूचित जाति वर्ग के पचास- पचास प्रतिशत, विकलांग एवं विधवा व असहाय लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के उचकागांव,जमसड़,बलेसरा,त्रिलोकपुर व महैचा पंचायत के 51 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जबकि प्रखंड के 9 पंचायतों से सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण कंबल का वितरण नहीं किया जा सका। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बीएओ धर्मनाथ सिंह से मिलकर जल्द से जल्द प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर प्रत्येक पैक्स गोदाम पर यूरिया उपलब्ध करा कर किसानों के बीच वितरण कराने निर्देश दिया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने उपस्थित लोगों आगामी 13 जनवरी को साहू जैन इंटर कॉलेज मीरगंज में आयोजित होने वाले कुशवाहा राजनीतिक विचार मंच के जिला सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। मौके पर बबलू मिश्र,छोटे सिंह,मुखिया प्रतिनिधि रमेश यादव,एमएलसी प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता,नीतीश पटेल,डब्लू सिंह,अवधेश सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें