सरकारी जमीन पर कब्जा और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, खाद की कालाबाजारी और जन वितरण प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी।

सरकारी जमीन पर कब्जा और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ चलेगा अभियान

गोपालगंज। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, खाद की कालाबाजारी और जन वितरण प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन अब विशेष अभियान चलाएगा। शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा

बैठक में विकास योजनाओं, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा, किसानों के पंजीकरण, खाद की उपलब्धता तथा राशन वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि एवं भवनों की सूची तैयार कर अतिक्रमणकारियों की पहचान करने तथा अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

छाड़ी नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अभियान

बैठक में छाड़ी नदी क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नदी क्षेत्र में लगातार हो रहे अतिक्रमण से जल निकासी प्रभावित हो रही है, जिससे भविष्य में बाढ़ और जलजमाव की समस्या गंभीर हो सकती है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके लिए अंचल अधिकारी, एसडीओ, एसडीपीओ और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम को अतिक्रमण हटाने के साथ नियमित निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

किसानों की फार्मर आईडी बनाने पर जोर

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने किसानों की विशिष्ट पहचान यानी फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए पंजीकरण आवश्यक है। पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को अनुदान, बीमा, तकनीकी सहायता और अन्य सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

खाद की कालाबाजारी पर नियंत्रण

बैठक में खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकानदार या विक्रेता द्वारा जमाखोरी, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार सरकार ने किन मुद्दों पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है?
बिहार सरकार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, खाद की कालाबाजारी और जन वितरण प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।