एफएलएन कार्य के लिए दो शिक्षक होंगे नामित

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 4, 5 एवं 6 के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो शिक्षकों को नामित किया जाएगा। कक्षा 1 एवं 2 के शिक्षकों को इस सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

 एफएलएन कार्य के लिए दो शिक्षक होंगे नामित

गोपालगंज। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शनिवार को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। जारी निर्देश के अनुसार कक्षा 4, 5 एवं 6 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में दो-दो शिक्षकों का नामित किया जाना है। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 एवं 2 के लिए पहले से नामित शिक्षकों को इस सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। पत्र में संबंधित विद्यालयों द्वारा नामित शिक्षकों की सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी 24 घंटे के भीतर जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।