मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के लिए 31 तक करें आवेदन
-जिले के वरिष्ठ कलाकारों को मिलेगा आर्थिक संबल मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के लिए 31 तक करें आवेदन

कुचायकोट। एक संवाददाता कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत पात्र कलाकारों से 31 मार्च तक आवेदन करने के लिए कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत लोक कलाकार, शास्त्रीय कलाकार, नाटक, संगीत, नृत्य, चित्रकला, लोकगायन, लोकनृत्य, वादन तथा हस्तशिल्प से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु न्यूनतम 50 वर्ष होनी चाहिए तथा कला क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का प्रमाणित अनुभव आवश्यक है। आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी हो और उसकी वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
साथ ही वह किसी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। विभाग के अनुसार आवेदन केवल विभागीय कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत कलाकार ही कर सकेंगे। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार विभागीय वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय में जमा करें। आवेदन पत्र के साथ आयु, निवास, आय एवं कला अनुभव से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। पात्रता की जांच के बाद चयनित कलाकारों को मासिक पेंशन दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



