Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsBihar Assembly Elections 2025 Nomination Process Concludes Candidates Withdraw
विस चुनाव: जिले में छह अभ्यर्थियों ने नामांकन लिए वापस

विस चुनाव: जिले में छह अभ्यर्थियों ने नामांकन लिए वापस

संक्षेप: - अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष सोमवार को नामांकन वापसी के दिए आवेदन - अब जिले की छह विधानसभा सीटों पर 45 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में,आवंटित हुआ चुनाव चिह्न

Tue, 21 Oct 2025 10:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में चल रही नामांकन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। अभ्यर्थियों के पास सोमवार तक ही नामांकन वापसी का अंतिम समय था। जिसमें जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल छह अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के एक अभ्यर्थी मोहन महतो की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बरौली के एक, गोपालगंज के चार और भोरे से एक अभ्यर्थी ने नामांकन वापस लिया है। इन अभ्यर्थियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष सोमवार को नामांकन वापसी के आवेदन दिए।

नामांकन वापस लेनेवालों में बरौली से निर्दलीय अभ्यर्थी सह विधायक रामप्रवेश राय, गोपालगंज से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अनूप कुमार सिंह, जनसूराज के डॉ. शशिशेखर सिन्हा, निर्दलीय बलिराम पांडेय व अनिकेत कुमार सिंह और भोरे से निर्दलीय बसमतिया देवी ने नामांकन वापस हुए हैं। जबकि, हथुआ व कुचायकोट विस क्षेत्र से किसी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ----------------- उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी,चुनाव चिह्न भी आवंटित सोमवार को नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद सभी छह निर्वाची पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। साथ ही सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया। जिसमें मान्यताप्राप्त राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय दलों को उनका निर्धारित चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। जबकि, निर्दलीय और गैर मान्यताप्राप्त दलों के उम्मीदवारों को शेष चुनाव चिन्ह में से आवंटित किया गया। इसके साथ ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने आवंटित चुनाव चिन्ह के आधार पर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिए हैं। यहां बता दें कि बैकुंठपुर से नामांकन किए राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के उम्मीदवार मोहन महतो की मौत हो गयी है। लेकिन, वे किसी मान्यता प्राप्त दल से नामांकन नहीं किए हैं। इसलिए ना ही बैकुंठपुर का चुनाव स्थगित किया गया है और ना ही उन्हें उम्मीदवारों की सूची से हटाया गया है। -------------------- सदर अनुमंडल के चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी जिले के बैकुंठपुर विस क्षेत्र से भाजपा के मिथिलेश तिवारी, राजद के प्रेमशंकर प्रसाद, जनसुराज के अजय प्रसाद, बसपा के प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के रामनारायण सिंह व निर्दलीय राजकिशोर सिंह चुनाव मैदान में हैं। बरौली से जदयू के मंजीत कुमार सिंह, राजद के दिलीप कुमार सिंह, जनसुराज के फैज अहमद, बसपा के रेयाजुल हक राजू, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के रूदल महतो और निर्दलीय मंजू कुमारी, सोनू कुमार, कृष्णा साह व सीता देवी चुनाव मैदान में हैं। गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह, कांग्रेस के ओमप्रकाश गर्ग, बसपा की इंदिरा यादव,एआईएमआईएम के अनस सलाम, आप के बृजकिशोर प्रसाद, समता पार्टी की सहाना खातून, भारतीय इंसान पार्टी के म. हयातुल्लाह व निर्दलीय अनूप कुमार श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं। कुचायकोट से जदयू के अमरेन्द्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के हरिनारायण सिंह, बसपा के बलिराम सिंह, जनसुराज के विजय कुमार चौबे, जागरूक जनता पार्टी के विश्वकर्मा शर्मा, जनशक्ति जनता दल के बज्र बिहार भट्ट व निर्दलीय पंकज पांडेय चुनाव मैदान में हैं। ----------------------- हथुआ अनुमंडल के दो विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सुनील कुमार, सीपीआईएम के धनंजय , आप के धर्मेन्द्र कुमार राम, बसपा के सुरेन्द्र कुमार राम और जनसुराज से प्रीति किन्नर चुनाव मैदान में हैं। जबकि, हथुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद के राजेश कुमार सिंह, जदयू के रामसेवक सिंह, बसपा की शबनम खातून, जनसुराज के संजय कुमार सुमन, आप के इंद्रजीत गुप्त ज्योतिष्कर, भारतीय राष्ट्रीय दल के सुरेन्द्र राम, राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी के कलिन्द्र कुमार राय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लक्ष्मण भर, निर्दलीय नौराज साह व सुरेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं।