Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsBihar Assembly Election 2025 SP Awdhesh Dixit Inspects Sensitive Polling Centers for Peaceful Voting
एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

संक्षेप:

गोपालगंज में, एसपी अवधेश दीक्षित ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया और मतदाताओं से संवाद किया। इसके साथ ही, जिले में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध सामग्री की तलाशी ली जा रही है।

Oct 31, 2025 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी अवधेश दीक्षित ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित थाना प्रभारी, सेक्टर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों और मतदाताओं से बातचीत कर मतदान केंद्रों की स्थिति और संवेदनशीलता की जानकारी ली। एसपी ने आम जनता से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन प्रत्येक मतदाता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव को लेकर जिले में सघन वाहन जांच अभियान शुरू गोपालगंज। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया है। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।गोपालगंज पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, चेक पोस्टों, बस स्टैंडों तथा सीमा क्षेत्रों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध धन, शराब, हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तलाशी ली जा रही है।