ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजभोरे के युवक की दुबई में मौत

भोरे के युवक की दुबई में मौत

भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कोरेया दीक्षित गांव के एक युवक की मौत दुबई में हृदयगति रूकने से हो...

भोरे के युवक की दुबई में मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSun, 11 Oct 2020 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाने के कोरेया दीक्षित गांव के एक युवक की मौत दुबई में हृदयगति रूकने से हो गई। मृत युवक गांव के रामायण तिवारी का पुत्र ब्रजेश तिवारी थे। बताया जाता है कि ब्रजेश तिवारी एक माह पूर्व दुबई गए थे। शुक्रवार की रात अचानक सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में हृदयगति रूकने से उनकी मृत्यु हो गई, वे 57 वर्ष के थे। पिछले 25 वर्षों से वे दुबई रह रहे थे। लॉकडाउन के पहले छुट्टी में घर आये थे। तब से घर पर ही रह रहे थे। उनके तीन लड़के हैं, जिसमें से दो लड़के दुबई में ही रहते हैं। उनका बड़ा लड़का भी लॉकडाउन से पहले घर आया था। लेकिन एक सप्ताह पहले ही दुबई चला गया था। मृत्यु की खबर से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें