Gopalganj News: मारपीट की घटनाओं में चार जख्मी
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: बैकुंठपुर में मारपीट की दो घटनाओं में सात लोग जख्मी हुए, जबकि सड़क हादसे में एक युवक घायल हुआ। पुलिस ने शराब के नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार किया और बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। सीएचसी की बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों से निपटने और तय समय पर इलाज का निर्देश दिया गया। समाजसेवी दशरथ प्रसाद साह की पहली पुण्यतिथि भी मनाई गई।

Gopalganj News:
मारपीट की घटनाएं
बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मीरा टोला गांव के विवेक कुमार, खैरा आजम गांव की संजू देवी, बिन टोली गांव की शैल देवी एवं बलहा गांव की रिंकू कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ------------------------------------शराब के नशे में चार गिरफ्तार
नशे की हालत में धुत चार गिरफ्तार बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में बंधौली गांव के सत्येंद्र रावत, एकम रावत, उसरी गांव के सुदर्शन राम एवं राजकुमार राम शामिल हैं। इन्हें पुलिस ने न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। ------------------------------------बाइक चोरी की प्राथमिकी
युवक की बाइक चोरी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के चमनपुरा गांव से सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव के देवेंद्र मांझी की बाइक चोरी कर ली गयी है। मामले में उन्होंने सोमवार को थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। ------------------------------------सड़क हादसे में युवक जख्मी
बैकुंठपुर में सड़क हादसे में युवक जख्मी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के सत्तरघाट पुल के समीप सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में राधेश्याम प्रसाद जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ------------------------------------आपसी विवाद में तीन लोग जख्मी
आपसी विवाद में मारपीट में तीन जख्मी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के भगवानपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में जयनाथ राय, विनोद राय एवं भूषण कुमार शामिल हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ------------------------------------बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए स्वास्थ्य निर्देश
बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया निर्देश बैकुंठपुर। स्थानीय सीएचसी में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों से निपटने को लेकर निर्देश दिया गया। हेल्थ सब सेंटरों एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक बाढ़ पीड़ितों का इलाज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एमओआईसी डॉ अनिल कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर कमरान अहसन, डॉ शशी शेखर, डॉ मनीष कुमार, डॉ किरण कुमारी, डॉ ओम प्रकाश आदि मौजूद थे। --------समाजसेवी दशरथ प्रसाद साह की पुण्यतिथि
पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी दशरथ प्रसाद बैकुंठपुर। प्रखंड के मठिया गांव निवासी व समाजसेवी दशरथ प्रसाद साह की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने उनकेचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर जिला पार्षद सुनील कुमार सिंह, प्रिंस नेता, शिवजी साह, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद, बीडीसी मुन्ना महतो, पूर्व बीडीसी धर्मनाथ माली, विमल गुप्ता गुंजन सिंह लंबू सिंह अनिल सिंह, रामभरोस महतो आदि थे।अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦मारपीट की घटनाओं में कितने लोग जख्मी हुए?−
स्थानीय थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हुए। भगवानपुर गांव में आपसी विवाद की मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए।
✦पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?+
✦बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों को किस समय इलाज करने का निर्देश दिया गया?+
✦दशरथ प्रसाद साह की पहली पुण्यतिथि कब मनाई गई?+


