ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजआईआरएडी एप के लिए प्रशिक्षित होंगे पुलिसकर्मी

आईआरएडी एप के लिए प्रशिक्षित होंगे पुलिसकर्मी

शुक्रवार व शनिवार को दिया जाएगा प्रशिक्षण आईआरएडी एप के लिए प्रशिक्षित होंगे पुलिसकर्मी आईआरएडी एप के लिए प्रशिक्षित होंगे...

आईआरएडी एप के लिए प्रशिक्षित होंगे पुलिसकर्मी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 24 Feb 2022 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार व शनिवार को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

सड़क हादसों को तत्काल आईआरएडी एप पर लोड करना है। इसके क्रियान्वन के लिए जिले के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिहारशरीफ अनुमंडल के पुलिस केन्द्र के स्पोर्ट क्लब में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से, राजगीर अनुमंडल के राजगीर थाना में शुक्रवार को संध्या तीन बजे से ओर हिलसा अनुमंडल के अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी थाना व ओपी से एक एसआई व एक सिपाही जो कम्प्यूटर व मोबाइल चलाना जानते हैं शामिल होंगे। किसी कारणवश अगर कोई कर्मी प्रशिक्षण नहीं ले पाते हैं तो वह किसी भी कार्यदिवस में यातायात डीएसपी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक प्रशिक्षण ले सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें