फितरा मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला के शोर मचाने पर भागा

Mar 01, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

फुलवरिया में एक संदिग्ध बाइक सवार युवक ने महिला के साथ दुर्व्यवहार का प्रयास किया। गृहस्वामी की अनुपस्थिति में युवक ने घर में घुसकर अशोभनीय हरकत की, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फितरा मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला के शोर मचाने पर भागा

फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के एक गांव में रविवार को एक संदिग्ध बाइक सवार युवक के घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी खाड़ी देश अबू धाबी में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। एक बाइक सवार युवक रविवार को फितरा मांगने के बहाने दरवाजे पर पहुंचा। पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति देख वह अचानक घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ जुटती देख आरोपी बाइक से फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।