खेत की जुताई में मिली भगवान विष्णु मूर्ति हुई गायब

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

बरौली के बड़ा बढ़ेया गांव में 2 मार्च को खेत जुताई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मंगलवार रात गायब हो गई। ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताया और स्थानीय विधायक से मदद मांगी। प्रशासनिक अधिकारी मूर्ति को ले जाने आए, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और मूर्ति की स्थापना यहीं करने की मांग की।

खेत की जुताई में मिली भगवान विष्णु मूर्ति हुई गायब

बरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़ेया गांव के सरेह में विगत दो मार्च को खेत जुताई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मंगलवार की रात गायब हो गई। मूर्ति को सरेह स्थित मशान माई स्थान पर रखा गया था। उक्त स्थान पर मूर्ति रखकर श्रद्धालु रोज पूजा-पाठ करते थे। बुधवार की सुबह घटना की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो सैकड़ों की भीड़ स्थल पर उमड़ पड़ी। भीड़ में सबसे अधिक महिलाएं थीं। बाद में कुछ लोग इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक मंजीत सिंह के पास पहुंचे। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए मामले की छानबीन में तेजी लाने का आग्रह किया।

उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 6 अप्रैल को मूर्ति ले जाने पहुंचे थे अधिकारी बढ़ेया सरेह में दो मार्च को जुताई के दौरान मिली मूर्ति को पुरातत्व विभाग के कर्मियों को सौंपने को लेकर प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मशान माई स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष वहां पहुंच गए और मूर्ति ले जाने को लेकर कड़ा विरोध करने लगे। उनका कहना था कि मूर्ति कहीं नहीं जाएगी और इसकी स्थापना यहीं होगी। इसके लिए मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। अधिकारियों ने काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए। (बरौली से देवेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।