अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक घायल
जादोपुर थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास पर शनिवार देर शाम हुआ हादसा 8 जादोपुर बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल आत्मा के तकनिकी सहायक प्रबंधक को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पुलिस की गाड़ी...

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जादोपुर न्यू बाइपास पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृषि विभाग के आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सहायक तकनीकी प्रबंधक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के जमनिया गांव निवासी देवेंद्र कुमार कुशवाहा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक विुनपुर पश्चिम गांव में तैनात हैं। शनिवार देर रात ड्यूटी समाप्त कर गोपालगंज शहर स्थित अपने किराए के मकान लौट रहे थे। इसी दौरान जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाइपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो गए। शनिवार देर शाम जब डायल 112 की टीम सड़क दुर्घटना में घायल आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक को लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची, तो वहां फोर्थ ग्रेड के कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इसके कारण घायल को वाहन से उतारकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फोर्थ ग्रेड कर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर पुलिसकर्मियों ने नाराजगी भी जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


