ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजरामाश्रय सिंह हत्याकांड में अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

रामाश्रय सिंह हत्याकांड में अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

मिली सफलतारफ्तार कर लिया । जिन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में एक और नामजद आरोपित ब्रज किशोर सिंह उर्फ बुची सिंह ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मालूम हो कि...

रामाश्रय सिंह हत्याकांड में अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 03 Sep 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मिली सफलता

- गोपालगंज शहर में भोरे पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को पकड़ा गया

- 13 जून 2019 को युवा उद्यमी रामाश्रय सिंह की हुई थी गोली मार हत्या

भोरे। एक संवाददाता

भोरे के युवा उद्यमी स्व. रामाश्रय सिंह हत्याकांड में भोरे पुलिस को दो साल बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड के नामजद आरोपित व अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया । जिन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में एक और नामजद आरोपित ब्रज किशोर सिंह उर्फ बुची सिंह ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मालूम हो कि 13 जून 2019 को भोरे के युवा उद्यमी रामाश्रय सिंह को अपराधियों ने उनके ही निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर गोलियों से भून दिया था। इस घटना के बाद रामाश्रय सिंह के बड़े भाई हरिनारायण सिंह ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसी बीच पुलिस ने कुख्यात विशाल सिंह को पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उसने रामाश्रय सिंह हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार थी। इधर, डेढ़ माह पूर्व कांड के मुख्य आरोपित ब्रज किशोर सिंह उर्फ बुच्ची सिंह ने सरेंडर कर दिया था। दो साल बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। गुरुवार की रात पुलिस को यह सूचना मिली कि कांड के आरोपित राघवेंद्र सिंह गोपालगंज में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें गोपालगंज से गिरफ्तार लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें