नवोदय में रिक्त सीटों के लिए आवेदन की तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी
उचकागांव के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में कक्षा 9 व 11 के विज्ञान एवं मानविकी संकाय में रिक्त सीटों के लिए 23 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की तिथि 20 अगस्त थी, जिसे बढ़ा...

उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में कक्षा नौ वीं एवं 11वीं के विज्ञान एवं मानविकी संकाय के रिक्त सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत प्रवेश के लिए योग्य छात्र अब 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि पहले 20 अगस्त तक थी। जिसे बढ़ाकर 23 सितंबर तक कर दिया गया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय में 31 जबकि मानविकी में 40 सीट रिक्त हैं। वंचित योग्य छात्र विद्यालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन एवं विद्यालय के कार्यालय में जाकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित होगी। कक्षा नौवीं में प्रवेश के इच्छुक छात्र जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हों तो आवेदन कर सकते हैं। जबकि विज्ञान संकाय में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में विज्ञान एवं गणित विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। वहीं, मानविकी संकाय में आवेदन करने के लिए संतोषजनक अंक प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या विद्यालय कार्यालय से सीधे प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना आवश्यक है। किसी भी परिस्थिति में अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




