कुचायकोट में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त
कुचायकोट प्रखंड में एनएच-27 और नहर के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जाएगा।

कुचायकोट। एक संवाददाता कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भठवां स्थित एनएच-27 एवं नहर के आसपास किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचल पदाधिकारी मणि भूषण कुमार के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को तामिला नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अंचल प्रशासन की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। बताया गया कि भठवां एनएच-27 एवं नहर के किनारे लंबे समय से अवैध रूप से निर्माण कर रास्ता, नहर एवं सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है।
इससे जहां एक ओर नहर की जलधारा बाधित हो रही है, वहीं दूसरी ओर आवागमन एवं सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लगातार मिल रही शिकायतों, स्थल निरीक्षण एवं पैमाइश के बाद अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। वर्जन सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तामिला नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया गया है, ताकि वे स्वयं अतिक्रमण हटा सकें और किसी तरह की प्रशासनिक सख्ती या टकराव की स्थिति से बचा जा सके। 15 दिनों के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने में होने वाला पूरा खर्च संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। -मणि भूषण कुमार, अंचल पदाधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


