ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजकुचायकोट में पीएम, सीएम व समाज कल्याण मंत्री का आंगनबाड़ी कर्मियों ने फूंका पुतला

कुचायकोट में पीएम, सीएम व समाज कल्याण मंत्री का आंगनबाड़ी कर्मियों ने फूंका पुतला

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन कर...

कुचायकोट में पीएम, सीएम व समाज कल्याण मंत्री का आंगनबाड़ी कर्मियों ने फूंका पुतला
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 29 Dec 2018 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंदू सिंह व मालती पांडेय ने संयुक्त रूप से की। अनिता देवी ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। जिला पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने कहा कि 5 दिसंबर से आंगनबाड़ी कर्मी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। आगामी 8 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यालय का चक्का जाम होगा। मौके पर संगीता देवी, विक्की मिश्रा, मालती पांडेय, गीता देवी, कलावती देवी, बबिता देवी व मीरा वर्मा आदि सेविकाएं-सहायिकाएं थीं। बरौली एक संवाददाता के अनुसार मानदेय बढ़ाने, स्थाई सेवा की घोषणा समेत अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को सेविकाओं ने समाज कल्याण मंत्री का प्रखंड परिसर में पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कुमारी सुमन, उर्मिला कुंवर, चंदन कुमारी, नीतू कुमारी, इंदु कुमारी, शोभा कुमारी, रंजू कुमारी, हिरामती कुमारी , विमला कुमारी व मीरा कुमारी आदि थीं। इधर मांझागढ़ में भी अपनी मांगों को लेकर आगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व बीडीओ के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन में सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष शाहिन परवीन, सचिव सीमा पांडेय, सावित्री देवी, जानकी देवी, विभा कुमारी, संजु देवी व नीलम कुमारी आदि शामिल थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें