ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजदो दिन में भोरे में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

दो दिन में भोरे में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

भोरे। एक संवाददाता प्रखंड में पिछले दो दिनों में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रखंड में कुल पॉजिटिव मरीजों की...

दो दिन में भोरे में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 23 Apr 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भोरे। एक संवाददाता

प्रखंड में पिछले दो दिनों में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रखंड में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है। बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल भोरे में गुरुवार को एंटीजन किट के माध्यम से हुई जांच में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसमें चकरवां खास गांव की एक महिला,छितौना के एक वृद्ध,भोरे की एक वृद्ध महिला, हरदिया और बंगरा के एक-एक युवक और सिसई के तीन युवक शामिल हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को हुई जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। हालांकि पंजाब नेशनल बैंक की जगतौली शाखा के एक कर्मी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई जा रही है। बैंक कर्मी के संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को शाखा को बंद कर दिया गया। सभी कोरोना मरीजों को आइसोलेशन सेंटर हथुआ भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें