24-Hour Helpline Launched for Women s Safety and Support in Gopalganj महिलाओं को सशक्त बनाने को सुरक्षा की दी जा रही जानकारी , Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj News24-Hour Helpline Launched for Women s Safety and Support in Gopalganj

महिलाओं को सशक्त बनाने को सुरक्षा की दी जा रही जानकारी

गोपलगंज में महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू किया गया है। महिलाएं इस नंबर पर ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित शिकायतें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 26 Dec 2024 11:02 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को सशक्त बनाने को सुरक्षा की दी जा रही जानकारी

- महिला सुरक्षा व उनके समस्याओं के त्वरित सामाधान को 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर किया गया है जारी पीड़ित महिला ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग और डिजिटल सुरक्षा आदि की कर सकती है शिकायत गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले में उत्पीड़न, घरेलू हिंसा से बचाव व सुरक्षा को लेकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। महिलाओं को यौन उत्पीड़न अधिनियम, घरेलू हिंसा,साइबर अपराध, लिंग आधारित हिंसा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह प्रतिषेध व डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। विभाग ने महिलाओं से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निष्पादन के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 181 भी शुरू किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर महिलाएं अपने किसी भी प्रकार की समस्याएं, उनके लिए चल रहे सरकारी योजनाएं, संकट, बाल विवाह संबंधित जानकारी, ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित शिकायत कर सकती हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाऐंगे। परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में महिलाओं के सुरक्षा व सशक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।