Hindi NewsBihar NewsGopalganj News21 Arrested in Gopalganj Police Crackdown on Criminal Activities
24 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

24 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संक्षेप:

24 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 24 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 24 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Dec 05, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। पुलिस ने 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें सिधवलिया थाना कांड सं0 245/25 में सदौंवा निवासी अभियुक्त सरोज कुमार रावत और मनोज रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं नगर थाना कांड सं० 879/25 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के भितभेरवां निवासी असगर आलम,असरफ इमाम, महमुद आलम व सफी आलम एवं, हजियापुर वार्ड संख्या 28 निवासी सिंटु चौधरी, कुचायकोट थाना कांड सं0 536/25 के अभियुक्त सुनिल पे० राजेन्द्र सिंह सा० खेडी दमकल, थाना दोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही कुचायकोट थाना कांड सं० 395/25 के अभियुक्त रामपुर खरेया निवासी अरूण कुमार मांझी व अर्जुन मांझी, उचकागांव थाना कांड सं0 300/25 में बरमाईन गांव निवासी अभियुक्त निरज पटेल व संजीव पटेल, मीरगंज थाना कांड सं0 580/25 के साहेबाचक गांव निवासी अभियुक्त अंशु कुमार व प्रिंस कुमार तथा सवरेजी गांव निवासी रितेश कुमार एवं संदीप कुमार, मांझागढ़ थाना कांड सं0 145/25 में पोक्सो एक्ट के अभियुक्त धामापाकड़ गांव निवासी परवेज आलम,➤ थावे थाना क्षेत्र के नयाटोला हरपुर गांव निवासी विनोद चौधरी, बैकुण्ठपुर थाना कांड सं0 215/25 में अभियुक्त बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी लालबाबु राय, यादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवां गांव निवासी विशाल कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।