किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
कटेया के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा करने का मामला सामने आया है। मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 2 फरवरी को किशोरी शौच के लिए गई थी, तभी पांच लोगों ने उसे जबरन उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 2 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे उनकी पुत्री शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही पांच लोगों ने उसे जबरन उठाकर फरार हो गए। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपित उसे लेकर भाग चुके थे। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा बचाने पहुंचे उनके पुत्र को भी पीटा गया।
घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मारपीट कर व्यक्ति को किया जख्मी, केस दर्ज कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के निरपतछापर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में बृजभूषण तिवारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घर पर जमीन की मापी करवा रहे थे, तभी उमेश दास सहित चार लोग जबरन घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



