किशोरी का अपहरण, केस दर्ज
कटेया में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी 23 फरवरी की शाम से लापता है और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कटेया। स्थानीय थाने के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 23 फरवरी की शाम करीब आठ बजे से उनकी पुत्री लापता है ।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में जानकारी मिली कि चार लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री को कहीं छिपाकर रखा गया है। जब उन्होंने सामाजिक लाज-शर्म के कारण आरोपितों से संपर्क किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी गई ।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। ---------------- देसी शराब बरामद,तस्कर फरार कटेया। एक संवाददाता। स्थानीय थाने के खुदीछापर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10.6 लीटर देसी शराब बरामद की । हालांकि छापेमारी के दौरान ही तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



