गोपालगंज में सनसनी, खेत में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश; पहचान में जुटी 5 जिलों की पुलिस

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Bihar Crime News:  गोपालगंज के बैकुंठपुर में सड़क किनारे खेत से 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव मिला है। पुलिस दुष्कर्म और जहर देकर हत्या की आशंका जता रही है। पांच जिलों की पुलिस पहचान में जुटी है।

गोपालगंज में सनसनी, खेत में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश; पहचान में जुटी 5 जिलों की पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार की सुबह सड़क किनारे एक खेत में 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए, तो वहां किशोरी की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

साक्ष्य छिपाने के लिए फेंका गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार फौरन पुलिस बल और एफएसएल (FSL) की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका के नाक से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर पूरी तरह से अकड़े हुए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किशोरी की हत्या किसी अन्य जगह पर की है और उसकी पहचान व साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रात के अंधेरे में लाकर यहां सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया।

दुष्कर्म, जहर और प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

इस खौफनाक वारदात के पीछे पुलिस कई गंभीर एंगल्स पर जांच कर रही है। नाक से झाग निकलने के कारण जहर देकर हत्या किए जाने का शक गहरा गया है। इसके साथ ही पुलिस दुष्कर्म के बिंदु पर भी गंभीरता से छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले के तार किसी 'प्रेम प्रसंग' से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पहचान में जुटी 5 जिलों की पुलिस

फिलहाल मृतका की शिनाख्त पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टेक्निकल सेल और टावर डंप टीम की पूरी मदद ले रही है। गोपालगंज पुलिस ने किशोरी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीर पड़ोसी जिलों- सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी की पुलिस को भी भेज दी है। पुलिस को उम्मीद है कि तस्वीर के जरिए मृतका के परिजनों का जल्द पता लगाया जा सकेगा और कातिलों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।