Hindi NewsBihar NewsGoons rowdies ruined Bihar Tej Pratap lashes out at Bhai Virendra targeting RJD
गुंडा, मवाली, बिहार को बर्बाद किया; भाई वीरेंद्र पर फिर भड़के तेजप्रताप, RJD पर निशाना

गुंडा, मवाली, बिहार को बर्बाद किया; भाई वीरेंद्र पर फिर भड़के तेजप्रताप, RJD पर निशाना

संक्षेप:

Tej Pratap: तेज प्रताप यादव ने राजद नेता को गुंडा, मवाली और बिहार को बर्बाद करने वाला बता दिया। उन्होंने सरकार से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Nov 07, 2025 03:28 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक और मनेर से पार्टी के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने राजद नेता को गुंडा,मवाली और बिहार को बर्बाद करने वाला बता दिया। उन्होंने सरकार से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। भाई वीरेंद्र पर एक दारोगा के साथ गाली, गलौज करने और जला देने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। मनेर में गुरुवार को मतदान के दौरान एक बूथ पर विवाद हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेज प्रताप यादव शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे भाई वीरेंद्र पर सवाल पूछा गया तो भड़क गए। राजद नेता को गुंडा, मवाली बताने लगे। कहा कि इस पर कार्रवाई होना चाहिए। चाहे राजद के नेता हों या किसी भी दल के हो। तेज प्रताप ने कहा कि इन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। ये गुंडे, मवाली हैं और दलितों की पिटाई करते हैं। सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए और गुंडे मवालियों पर कार्रवाई करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:गधा है यहां का विधायक, मनेर में तेज प्रताप यादव का भाई वीरेंद्र पर हमला

इससे पहले पंचायत सचिव को गाली गलौज करने के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव ने भाई वीरेंद्र को भला बुरा कहा था। वे मनेर भी गए थे। तब भाई वीरेंद्र ने चंपारण निवासी पंचायत सेवक के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार किया था। उसकी ऑडियो क्लिप काफी वायरल हुई। उस मामले में विधायक के खिलाफ एससी एसटी थाने में केस दर्ज है। ताजा बवाल में विधायक पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

गुरुवार को मनेर में चुनाव के दौरान महिनावां स्थित हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने आई एक महिला की मदद करने पर भाई वीरेंद्र पुलिस पदाधिकारी से उलझ गए और उन्हें जला देने की धमकी दी। एक दल विशेष के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी भरत तिवारी की लिखित आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज है। तेज प्रताप यादव से जब भाई वीरेंद्र के आचरण व्यवहार पर सवाल पूछा गया तो उखड़ गए। उन्होंने राजद नेता को जमकर सुना दिया।

ये भी पढ़ें:बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया..; तेज प्रताप का RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर हमला
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।