राहत! होली पर 800 फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, समय सारिणी देख लें

Feb 06, 2026 06:56 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सिकंदराबाद समेत अन्य बड़े शहरों से लाखों यात्री होली पर बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचते हैं। बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में पहले ही सीट फुल हो चुकी हैं। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।

राहत! होली पर 800 फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, समय सारिणी देख लें

होली पर बिहार आनेवाले लाखों प्रवासियों की राह थोड़ी आसान होनेवाली है। दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत बड़े शहरों से बिहार आनेवाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के दौरान रेलवे की ओर से एक से 22 मार्च के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये होली स्पेशल ट्रेन की तौर पर 285 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा बिहार के अन्य स्टेशनों से भी विशेष ट्रेनों की ओर से लगभग 500 फेरे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष विशेष ट्रेनों ने होली के दौरान 1144 फेरे लगाए थे।

नियमित ट्रेनों में नहीं है आरक्षित सीट

दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सिकंदराबाद समेत अन्य बड़े शहरों से लाखों यात्री होली पर बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचते हैं। बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में पहले ही सीट फुल हो चुकी हैं। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। जिन ट्रेनों में बुकिंग भी हो रही है, तो उसमें वेटिंग 100 के पार पहुंच गया है। इसी कारण रेलवे ने होली में आवागमन करने वाले यात्रियों की मुश्किलों को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही अन्य ट्रेनों की समय सारणी भी जारी की जाएगी।

● 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 27 फरवरी और दो मार्च को रानी कमलापति से 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

● 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 28 फरवरी और तीन मार्च को दानापुर से 11.15 बजे खुलकर अगले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

● 09821 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 28 फरवरी एवं सात मार्च को सोगरिया (कोटा) से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

● 09822 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 02 और 09 मार्च सोमवार को दानापुर से 01.15 बजे खुलकर 05.15 बजे अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

● 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल 05 मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति से 15.20 बजे खुलकर दूसरे दिन 10.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी।

● 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल आठ मार्च से हर रविवार को अगरतला से 17.20 बजे खुलकर दूसरे दिन 22.25 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए रानी कमलापति जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें