Hindi NewsBihar NewsGod knows how long Tejashwi remains leader of opposition why Shahnawaz says also mentioned Chirag
खुदा जानें तेजस्वी कब तक विपक्ष के नेता रहेंगे; शाहनवाज ने ऐसा क्यों कहा? चिराग का भी जिक्र किया

खुदा जानें तेजस्वी कब तक विपक्ष के नेता रहेंगे; शाहनवाज ने ऐसा क्यों कहा? चिराग का भी जिक्र किया

संक्षेप:

बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष नाम की कोई चीज जनता ने नहीं रहने दिया। लेकिन नीतीश कुमार सबकी भावना का खयाल रखते हैं। विपक्ष को रचनात्मक रहना चाहिए।

Dec 01, 2025 05:00 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन तो गए हैं लेकिन कब तक रहेंगे यह कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आरजेडी साइज में आ गई है। इस वजह से तेजस्वी को यह पद बहुत मुश्किल से मिला है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार विपक्ष की भावना को मन से सुनते हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाकपा माले पर भी प्रहार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली में एक चैनल से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष नाम की कोई चीज जनता ने नहीं रहने दिया। लेकिन नीतीश कुमार सबकी भावना का खयाल रखते हैं। विपक्ष को रचनात्मक रहना चाहिए। पीएम मोदी का हवाला देते हुए कि माले नहीं है तो इस बार सदन में ड्रामा नहीं होगा। माले के लोग ही पोस्टर लेकर आते हैं और सदन का समय खराब करते हैं। कांग्रेस पार्टी का भी बुरा हाल है। छह में चार विधायक बैठक में नहीं आ रहे हैं। वहां कुछ गड़बड़ है। सदाकत आश्रम में टिकट चोर बिहार छोड़ के नारे लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें:राजद-कांग्रेस में खटपट? राजेश राम बोले- गठबंधन सिर्फ चुनावी, तिवारी हुए गर्म

आरजेडी के विधायक भी अपने नेता से खुश नहीं हैं। कब तक खुश रहते हैं यह बात कोई नहीं जानता। ऐसे में तेजस्वी यादव कब तक नेता प्रतिपक्ष का दर्जा बचा पाते हैं यह बात खुदा ही जानता है। अगर दो सीट कम मिलते तो इसमें भी मुश्किल था। इसलिए उन्हें कंस्ट्रक्टिव विपक्ष के तौर पर काम करना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चिराग पासवान ने कहा है कि विपक्ष के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि उनके संपर्क में होने से इनकार किया। कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार प्रतिबद्ध है। जनता से जो भी वायदे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता ने बिहार के सभी नव निर्वाचित विधायकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:भयानक हार से पस्त नहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र; बोले- सदन में NDA को हराएंगे
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।