Hindi NewsBihar NewsGirl student jumped before train before sub inspector exam in Muzaffarpur Bihar
बेटी को दारोगा बनाने पिता का सपना चूर हुआ, परीक्षा से पहले ट्रेन के आगे कूदी छात्रा; मचा कोहराम

बेटी को दारोगा बनाने पिता का सपना चूर हुआ, परीक्षा से पहले ट्रेन के आगे कूदी छात्रा; मचा कोहराम

संक्षेप:

छात्रा छोटी बहन के साथ खबड़ा में डेरा लेकर पढ़ाई के लिए रहती थी। छोटी बहन कॉलेज में पढ़ती है। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि छात्रा का मोबाइल घटनास्थल से नहीं मिला है।

Jan 18, 2026 12:08 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी पर शनिवार देर शाम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग से डेरा लौटते समय उसने साइकिल गुमटी के पास खड़ी की और जब ट्रेन आई तो वह कूद गई। उसकी पहचान वैशाली के बलिगांव थाना के गोविंदपुर बेला निवासी सानया कुमारी (20) के रूप में हुई है। उसकी रविवार को दारोगा भर्ती की परीक्षा थी। उसके पिता दीपक कुमार सिंह किसान हैं।

दुर्घटना की सूचना पर पहले पहले जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। घटना आउटर सिग्नल के बाहर का बताकर स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाने को सूचना दी। इसके बाद थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मेडिकल भेज दिया। मौके पर पहुंचे छात्रा के चाचा मुकेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि सानया तीन बहनों में मझली थी। बड़ी बहन की शादी डेढ़ माह पहले हुई थी।

वह छोटी बहन के साथ खबड़ा में डेरा लेकर पढ़ाई के लिए रहती थी। छोटी बहन कॉलेज में पढ़ती है। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि छात्रा का मोबाइल घटनास्थल से नहीं मिला है। उसका मोबाइल डेरा पर था या नहीं जानकारी ली जा रही है। उसके मोबाइल व सोशल मीडिया काउंट को खंगाला जाएगा। बताया कि परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। समझाने पर वे माने।

छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। साथ रहकर तैयारी कर रही छोटी बहन बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पिता दीपक सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। छात्रा एग्जाम को लेकर स्ट्रेस में थी या किसी और कारण से, पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर छोटी बहन से पुलिस लाइफ स्टाइल के बारे में जानकारी लेगी। उससे दोस्तों की भी तलाश की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
;;;