Hindi NewsBihar Newsgirl preparing for NEET in patna committed suicide
पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने क्यों दे दी जान, गर्ल्स हॉस्टल में मौत से सनसनी

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने क्यों दे दी जान, गर्ल्स हॉस्टल में मौत से सनसनी

संक्षेप:

छात्रा की रूम पार्टनर भी नहीं बता पाई कि उसने ऐसा क्यों किया। वह सामान्य तौर पर बातचीत कर रही थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी बात को लेकर परेशान थी। माता-पिता से भी फोन पर वह बात करती रहती थी। पीजी हॉस्टल के बगल में स्थित एक कोचिंग में वह नीट की तैयारी के लिए नियमित क्लास भी जाती थी।

Jan 07, 2026 06:43 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, प्रधान संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सीपी ठाकुर रोड स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को नीट की तैयारी करने वाली 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब उसकी रूम पार्टनर कोचिंग गई थी। छात्रा औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थी। उसके पिता व्यवसायी हैं। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों के बाबत पुलिस छानबीन कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीजी हॉस्टल के प्रबंधक ने छात्रा के आत्महत्या करने से संबंधित सूचना दिन के 10 बजे गांधी मैदान थाने को दी। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे का लॉक तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची तो देखा कि पंखे में फंदा लगा लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके माता-पिता को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई,बिहार के थाने में युवक से हैवानियत

गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की रूम पार्टनर भी नहीं बता पाई कि उसने ऐसा क्यों किया। वह सामान्य तौर पर बातचीत कर रही थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी बात को लेकर परेशान थी। माता-पिता से भी फोन पर वह बात करती रहती थी। पीजी हॉस्टल के बगल में स्थित एक कोचिंग में वह नीट की तैयारी के लिए नियमित क्लास भी जाती थी।

मंगलवार को वह कोचिंग नहीं गई, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। फिर अचानक उसने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अच्छे से रह रही थी। किसी परेशानी के बारे में उसने कभी कुछ नहीं बताया था। आखिर उसने ऐसा क्यों किया परिजनों को भी यह समझ में नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत ही आफत
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।