पटना के बिहटा में इंजीनियरिंग की छात्रा की बिस्तर पर मिली लाश, गला दबाकर हत्या से सनसनी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

वह तीन वर्षों से किराये के मकान में रहकर एक निजी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रही थी। पुलिस और फॉरेनसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्रा का कमरा सील कर दी। छात्रा के गला, पैर और हाथ पर जख्म के निशान मिले हैं।

पटना के बिहटा में इंजीनियरिंग की छात्रा की बिस्तर पर मिली लाश, गला दबाकर हत्या से सनसनी

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में इंजीनियरिंग की एक छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बिहटा के राघोपुर स्थित मौआर कॉलोनी में अपराधियों ने इंजीनियरिंग की छात्रा अनुपमा कुमारी (18) की गला दबाकर हत्या दी। छात्रा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना सोमवार दोपहर की है। छात्रा औरंगाबाद के खुदवा थाने के मालवा डिहुरी निवासी अशोक शर्मा की पुत्री थी।

वह तीन वर्षों से किराये के मकान में रहकर एक निजी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रही थी। पुलिस और फॉरेनसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्रा का कमरा सील कर दी। छात्रा के गला, पैर और हाथ पर जख्म के निशान मिले हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के कॉलेज में वार्षिक समारोह चल रहा था। रविवार सुबह से अनुपमा फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक और आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।

मकान मालिक और रिश्तेदार उसके कमरा पर पहुंचे तो देखा कि कमरा का बाहर से कुंडी बंद है। लोगों ने दरवाजा खोला तब उनके होश उड़ गए। छात्रा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अनुपमा तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता एक किसान है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।

बेऊर : मोबाइल के झगड़े में युवक को पीटकर मार डाला

इधर पटन के ही बेऊर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में मोबाइल के मामूली विवाद में बदमाशों ने दीपू कुमार (38) को पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में दीपू की पत्नी ने छह लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रामप्रवेश राय (56) को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि 11 अप्रैल को मोबाइल के विवाद में कुछ लोगों ने मखदुमपुर निवासी दीपू कुमार की जमकर पिटाई की। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।

इस संबंध में दीपू कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित रामप्रवेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।