अब बिहार के गोपालगंज में बीच सड़क लड़की से हैवानियत, पुलिस को आपबीती सुनाते-सुनाते बेहोश हुई लड़की

हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, गोपालगंज
share

बताया जा रहा है कि हैवानियत के बाद पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनते ही आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को आपबीती सुनाते समय छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई।

Girl Assault Gopalganj
गोपालगंज में बीच सड़क पर लड़की से छेड़खानी की गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में पटना, जमुई औऱ समस्तीपुर के बाद अब गोपालगंज में एक लड़की से हैवानियत का मामला उजागर हुआ है। बीच सड़क की गई दरिंदगी के बाद जब लड़की पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुना रही थी तब वो बेहोश तक हो गई। बताया जा रहा है कि शहर के स्टेशन रोड में बुधवार को अपने दोस्त से मिलने आई एक छात्रा के साथ मनचले युवकों ने छेड़खानी कर दी। घटना के बाद छात्रा ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए डायल 112 की टीम को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनते ही आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को आपबीती सुनाते समय छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। स्टेशन रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा के बेहोश होने की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी है।

समस्तीपुर में हैवानों के घर चला बुलडोजर

इधर समस्तीपुर जिले में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के मकान के बाहर बुधवार को बुलडोजर चलवा कर प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह अंचल राजस्व अधिकारी नीलमणि कुमार ने बताया कि विकास कुमार शर्मा को पक्के निर्माण का बाहरी अतिक्रमण हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था। लेकिन उसने नहीं हटाया। इसलिए प्रशासन ने कार्रवाई की है।

प्रभारी सदर एसडीपीओ -1 दुर्गेश दीपक ने बताया कि विकास कुमार शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी शराब तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं और वो बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भी जा चुका है। उसके घऱ से शराब बरामदगी के एक मामले में पुलिस उसकी मां को भी अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अरेस्ट सह-अभियुक्त राहुल पासवान विकास के शराब के धंधे से जुड़ा था।

23 सितंबर को वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध, जगतसिंहपुर पर किशोरी के साथ बदसलूकी औऱ गाली-गलाौज का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस की जांच के अुसार, वीडियो 15 सितंबर का था। उस दिन किशोरी अपने एक साथी के साथ बांध पर फोटो खिंचवा रही थी। वीडियो सामने आने के बा पुलिस ने विकास कुमाऱ शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअब बिहार के गोपालगंज में बीच सड़क लड़की से हैवानियत, बेहोश हो गई लड़की