Hindi NewsBihar NewsGirl came to Patna from MP for coaching sent into prostitution in Kishanganj Bihar
MP से पटना कोचिंग करने आई, दलालों ने जिस्मफरोशी में फंसा दिया; रेडलाइट से फरार युवती की दास्तान

MP से पटना कोचिंग करने आई, दलालों ने जिस्मफरोशी में फंसा दिया; रेडलाइट से फरार युवती की दास्तान

संक्षेप:

23 साल की पीड़िता ने मौका मिलते ही रेडलाइट एरिया से भाग चली। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। युवती ने बताया कि वह एक महीने पहले मध्य प्रदेश से पटना कोचिंग के लिए आई थी।

Nov 22, 2025 11:40 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वह मध्य प्रदेश से कोचिंग करने पटना आई थी। जरूरी खर्च के लिए के लिए नौकरी की तलाश कर रही युवती दलालों के चंगुल में फंस गई। नौकरी तो नहीं मिली पर देह व्यापार के दलदल में फंस गई। किशनगंज में रेड लाइट एरिया से आधे अधूरे कपड़ों में फरार युवती ने रूह कंपाने वाली दास्तान पुलिस को सुनाई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और लड़कियों को जिस्मफरोशी की मंडी से मुक्त कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, 23 साल की पीड़िता ने मौका मिलते ही भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले मध्य प्रदेश से पटना कोचिंग के लिए आई थी। जरूरी खर्च के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ काम करना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक मॉल दो लड़कियों से हुई। काम दिलाने के नाम पर लड़कियों ने उसे किशनगंज पहुंचा दिया। उसे पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। उससे बहादुरगंज के प्रेम नगर स्थित रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा।

मामले में बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवतियों को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर चौक के पास स्थित प्रेम नगर रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार का धंधा बीते कई सालों से धड़ल्ले से जारी है।

मध्य प्रदेश की सिंगरौली की रहने वाली युवती से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। उसे एक दिन में कई लोगों के सामने परोस दिया जाता था जो उसका जिस्म नोचते थे। वह भागने की फिराक में थी। गुरुवार की रात वह अर्धनग्न अवस्था में किसी तरह भागकर ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 पर स्थित आर हुसैन चौक पहुंची। स्थानीय लोगों को आपबीती की जानकारी दी तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापा मार कर तीन लड़कियों को मुक्त कराया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।