धर्म की रक्षा के लिए हिंसा भी की जाएगी, सीमांचल में लागू हो NRC; हिंदू स्वाभिमान यात्रा में बोले गिरिराज सिंह

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर हिंसा की भी जरूरत पड़ी तो हिंसा की जाएगी। धन, धरती और धर्म को बचाना है तो हिन्दुओं को इकट्ठा होना होगा।

giriraj singh

बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा की काफी चर्चा है। केंद्रीय मंत्री अपनी इस यात्रा के तहत किशनगंज जिले में है। इससे पहले अररिया जिल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि सीमांचल के जिलों अररिया, पूर्णिया, किशनगंज व कटिहार में भी एनआरसी लागू करना होगा। ऐसा हम नहीं कह रहे यह हिन्दुओं की मांग है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और कश्मीर से हिन्दू भाग रहे हैं। अगर यहां भी ऐसी स्थिति बनी तो भाग कर कहां जाओगे।

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर हिंसा की भी जरूरत पड़ी तो हिंसा की जाएगी। धन, धरती और धर्म को बचाना है तो हिन्दुओं को इकट्ठा होना होगा। अगर इकट्ठा नहीं हुए तो सांसद विधायक और वार्ड सदस्य बनना भी सपना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जात-पात और बिरादरी को शादी विवाह के लिए रखिए, लेकिन बाकी दिन हिन्दू बनकर रहो। उन्होंने जात-पात की करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई का नारा दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में भी हिन्दुओं के बड़े-बड़े महल थे। वहां की बेटियों को मंडप से उठा ले गए। कुछ बचे हैं तो वह अपनी बेटियों को घर से निकलने नहीं देते। न महल बचा है न मंदिर और न ही बेटियां बची हैं। अगर तुम इकट्ठा नहीं हुए तो बांग्लादेशी घुसपैठिए धन-धर्म और बेटियों को बचने नहीं देंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।