कटिहार को बांग्लादेश बनाना चाहते, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में गिरिराज सिंह गरजे, राहुल गांधी को भी लपेटा

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share

कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सभा को गिरिराज सिंह ने संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कुछ लोग कटिहार को बांग्लादेश बना देना चाहते हैं। जब देश का बंटवारा हुआ था उस समय पूरे भारत में लगभग तीन हजार मस्जिद थे। लेकिन आज केवल कटिहार में ही तीन हजार से अधिक मस्जिद हैं।

कटिहार को बांग्लादेश बनाना चाहते, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में गिरिराज सिंह गरजे, राहुल गांधी को भी लपेटा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन कटिहार में शहर में पदयात्रा की। भव्य शोभा यात्रा में भाग लेने के बाद उन्होंने शहर के राजेंद्र स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कटिहार को बांग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिर तोड़े गए और जलाए गए तो विपक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन आज हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सभा को गिरिराज सिंह ने संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कुछ लोग कटिहार को बांग्लादेश बना देना चाहते हैं। जब देश का बंटवारा हुआ था उस समय पूरे भारत में लगभग तीन हजार मस्जिद थे। लेकिन आज केवल कटिहार में ही तीन हजार से अधिक मस्जिद हैं और देश भर में इनकी संख्या 20 लाख के लगभग हो गई है। लेकिन, इससे हमें कभी कोई कष्ट नहीं हुआ। भले पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया और आग के हवाले कर दिया गया लेकिन किसी के पेट में दर्द नहीं हुआ।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब फिलिस्तीन और लेबनान में विवाद होता है तो प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ट्वीट करके अपनी राय जाहिर करते हैं। लेकिन बांग्लादेश में मर रहे हिंदुओं पर उनकी ना जुबान खुलती है और ना ट्वीट होता है। मैं यही बताने आपके बीच कटिहार आया हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि देश में गृह युद्ध हो और वे लोग मजा लें। क्योंकि दर्द तो उसी को होगा जिसे भारत माता और मातृभूमि से लगाव होगा। उन्होंने कहा कि 1971 के बाद बांग्लादेश के आए मुसलमानों को अवैध और घुसपैठिया करार दिया जाए। उन्होंने चिंता जाहिर किया कि कटिहार के 16 प्रखंडों में इन घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। गिरिराज सिंह एनआरसी लागू करने की मांग की।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सीमांचल के इलाके से 1971 के बाद आए बांग्लादेशी घुसपैठिया को निकालना होगा। वे अवैध है। एनआरसी लागू होनी चाहिए। उन्हें सार्टिफिकेट देना होगा। अगर कोई यह सोच रहा है कि कटिहार सहित सीमांचल के जिलों को बांग्लादेश बना देंगें तो ऐसा नहीं होगा। हमें संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति कार्यक्रम नहीं है। सभी राजनीति पार्टियों के लोगों को आने के लिए कहा गया था। मगर जो आए उनका ही स्वागत है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।