Hindi NewsBihar NewsGiriraj should learn from Modi Sabka Saath, Sabka Vikas vision JDU slams for calling Muslims namakharam
मोदी के सबका साथ, सबका विकास से सीखें गिरिराज; मुसलमानों को नमक हराम कहने पर बोली जेडीयू

मोदी के सबका साथ, सबका विकास से सीखें गिरिराज; मुसलमानों को नमक हराम कहने पर बोली जेडीयू

संक्षेप:

Bihar Election: जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि गिरिराज सिंह को कुछ बोलते समय पीएम मोदी के मंत्र को याद रखना चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबका साथ,सबका विकास। गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को नमकहराम कहा था।

Oct 19, 2025 09:25 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Giriraj Singh Version JDU: केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के मुसलमान नमकहराम बयान पर सियासी घमासान मचता दिख रहा है। एनडीए के साथी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि गिरिराज सिंह को पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास मंत्र से सीख लेना चाहिए। जेडीयू ने गिरिराज सिंह को संविधान के शपथ की याद दिला दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेडीयू के प्रवक्ता मनीष कुमार ने गिरिराज सिंह के बयान पर पार्टी रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह कुछ बोलने के समय पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्र को याद रखना चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबका साथ,सबका विकास। वोट देने का सबका अपना अधिकार है। गिरिराज सिंह ने देश की संप्रभुता और एकता को सुरक्षित रखने के लिए संविधान की शपथ ली है। तो ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल चुनावी माहौल में जदयू अपने मुस्लिम समर्थकों को नाराज नहीं करना चाहती है। मुस्लिम वोट को जेडीयू अपना बैंक मानती है।

ये भी पढ़ें:गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को ‘नमक हराम’ बताया, कहा- उपकार नहीं मानते

इससे पहले कई बार गिरिराज सिंह मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद बयान दे चुके हैं। उन्होंने मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की भी बात कही। वे हमेशा मुस्लिम समाज पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते रहते हैं। पर पहली बार जेडीयू की ओर से आधिकारिक तौर गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रतिक्रिया आई है।

ये भी पढ़ें:भय बिनु होए न प्रीति; गिरिराज को जीतनराम मांझी का सपोर्ट, क्या है मामला

हार्डकोर हिन्दू नेता गिरिराज सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी आयुष्मान कार्ड समेत सभी लाभकारी योजनाओं में जाति या धर्म नहीं देखते। मुस्लिम समाज भी इन योजनाओं का लाभ उठाता है। पीएम कभी उन्हें गाली भी नहीं देते। इतना होने के बाद भी मुसलमान मोदी को वोट नहीं देते। उपकार नहीं मानने वाले तो नमकहराम ही कहलाएंगे ना। हमे नमकहरामों का वोट नहीं चाहिए। चुनावी मौसम में गिरिराज सिंह के बयान से मुस्लिम वोट बिखर सकता है।

ये भी पढ़ें:पूर्वजों से भूल हुई; राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज भड़के, फिर छेड़ा पाकिस्तान राग
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।