ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाछह बोरा महुआ फूल व तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

छह बोरा महुआ फूल व तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

छह बोरा महुआ फूल व तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

छह बोरा महुआ फूल व तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 12 Jul 2020 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

रौशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के सैफगंज पुल के पास से रविवार दोपहर तीन बाइक पर लदे 6 बोरा महुआ फूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक रौशनगंज थाना क्षेत्र के बिहरगांई गांव के रहनेवाला अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। जबकि दो युवक महुआ फूल छोड़कर मौके से भाग निकले। बरामद छह बोरे में करीब 40-40 किलोग्राम महुआ फुल भरा हुआ था। इस संबंध में रौशनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर सैफगंज पुल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान तीन बाइक पर दो-दो बोरा महुआ जप्त की गई। उन्होंने बताया कि दो युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले हैं जबकि अभिषेक कुमार नामक एक युवक बिहरगांई के रहनेवाला को गिरफ्तार किया गया है। जब्त महुआ झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से लाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से फरार युवकों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें