विष्णुपद थाना क्षेत्र दंडीबाग मोहल्ले में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Feb 12, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

रोड नबंर 14 में किराए के मकान पर रहता था, घर से एक थर्नट और

विष्णुपद थाना क्षेत्र दंडीबाग मोहल्ले में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

शहर के विष्णुपद थाने की पुलिस ने गुरुवार को दंडीबाग मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रोड नंबर 14 स्थित किराये के मकान में छापेमारी की गई, जहां से एक थर्नट (कट्टा) और चार कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जहानाबाद का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के दहाउरचक गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह दंडीबाग में किराए के मकान में रह रहा था। हथियार रखने के पीछे उसके मंसूबों की जांच की जा रही है।

निशानदेही पर कई लोगों से पूछताछ आशीष कुमार की निशानदेही पर पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में नेटवर्क की आशंका को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी है। मकान मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि आरोपी कब से वहां रह रहा था और उसकी गतिविधियां क्या थीं। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उसके पैतृक थाना क्षेत्र से भी संपर्क कर पूर्व के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsYouth Arrested with Illegal Firearms in Vishnupad Police Raid
;;;