गया जंक्शन पर 40 केन बीयर बरामद, युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त गश्ती के दौरान एक युवक को 40 केन बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक ने बताया कि वह आसनसोल से बीयर खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने आ रहा था। उसके पास से बीयर की कीमत 4400 रुपये बताई गई। मामला जीआरपी थाना गया में दर्ज किया गया।

गया जंक्शन पर 40 केन बीयर बरामद, युवक गिरफ्तार

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी टीमों की संयुक्त गश्ती के दौरान रविवार को एक युवक को 40 केन बीयर (करीब 20 लीटर) अंग्रेजी शराब की साथ गिरफ्तार किया गया। टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ऑफिसर रेस्ट हाउस गेट के सामने एक संदिग्ध युवक को पिट्ठू बैग और झोला के साथ खड़ा दिखा। सुरक्षा बल को देखकर वह भागने लगा जिससे संदेह और गहरा गया। टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रवीन कुमार निवासी फतेहपुर, थाना अतरी, जिला गया बताया। उसने स्वीकार किया कि वह आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से बीयर खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के उद्देश्य से ला रहा था।

तलाशी के दौरान उसके पास से बरामद बीयर की अनुमानित कीमत 4400 रुपये बताई गई। मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जब्त सामान और कागजात के साथ राजकीय रेल थाना गया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।