ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योगासन है जरूरी : वेंकटेश

मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योगासन है जरूरी : वेंकटेश

मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योगासन है जरूरी : वेंकटेश मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योगासन है जरूरी : वेंकटेश मनुष्य को स्वस्थ्य...

 मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योगासन है जरूरी : वेंकटेश
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 18 Apr 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। एक संवाददाता

फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत के गुरपा स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल परिसर में एसएसबी डी समवाय गुरपा के द्वारा योग शिविर लगाया गया। शिविर में आये क्षेत्र के लोगों को योग से निरोग रहने के लिए योगाभ्यास कराया गया। एसएसबी गुरपा के सहायक कमांडेंड वेंकटेश एन ने योग के माध्यम से आमजनों को बताया कि जो मनुष्य प्रतिदिन योगासन करता है, उसका शरीर चुस्त दुरुष्त रहता है और उसको जल्दी कोई रोग नहीं होता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मनुष्य को योग करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि योग हमें खुद से मिलाता है। योग ईश्वर की अनुभुति दिलाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में रोग मुक्त रहना है तो अपने जीवन को योग से जोड़ें। शिविर में आये लोगों को योग के माध्यम से अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार सहित अन्य योगासन की जानकारी दी गई। योग शिविर में एसएसबी के अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में लोग व युवा शामिल हुए तथा योगाभ्यास किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें