बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए योग जरूरी
ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में शनिवार को ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सूक्ष्म तंत्र, नाड़ी...

ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में शनिवार को ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सूक्ष्म तंत्र, नाड़ी तंत्र एवं आत्म साक्षत्कार प्राप्त करने की विधि का परिचय कराया गया। ये विधियां व्यक्ति के मन और आत्मा के संचरण की अत्यंत सुन्दर एवं दिव्य अनुभुति है, जिससे मनुष्य अपने आत्मा में सत्य स्वभाव को महसूस करता है। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विनीत कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग ध्यान और साधना से व्यक्ति अपने मन स्थिति को केन्द्रित कर सर्वांगीण विकास कर सकता है। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग क्रियाओ को वे अपने जीवन में समाहित कर आत्म साक्षत्कार करें एवं अपने चंचल मन को नियंत्रित कर समुचित विकास करें।