मानपुर में पृश्वी दिवस पर छात्राओं ने लगाए पौधे
बुधवार को मानपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्राओं ने पौधे लगाए और धरती के स्वास्थ्य, प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक, छात्राएं और वनकर्मी मौजूद रहे।

वन प्रमंडल की ओर से बुधवार को मानपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, मानपुर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने पौधे लगाए। विभाग की ओर से छात्राओं को धरती के बिगड़ते स्वास्थ्य, प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को सचेत करने एवं पर्यावरण जागरुकता फैलने के लिए प्रेरित किया गया। प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, वनीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए खुद संकल्पित होकर लोगों को प्रेरित करने के लिए छात्राओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक, छात्राएं और गया वन प्रमंडल के वनकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


