Gaya News: विश्व स्तनपान सप्ताह आज से: मां का दूध नवजात के लिए प्राकृतिक टीका
Gaya News: विश्व स्तनपान सप्ताह आज से: मां का दूध नवजात के लिए प्राकृतिक टीकाविश्व स्तनपान सप्ताह आज से: मां का दूध नवजात के लिए प्राकृतिक टीकाविश्व स्तनपान सप्त

Gaya News: विश्व स्तनपान सप्ताह आज से: ----------
छह माह तक केवल स्तनपान पर रहेगा जोर, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बना है स्तनपान कक्ष
एक से सात अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान
आशा और एएनएम घर-घर जाकर माताओं को करेंगी जागरूक
फोटो
गया जी, निज संवाददाता।
जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग नवजात शिशुओं के लिए जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए प्राकृतिक टीका की तरह कार्य करता है। इसमें मौजूद एंटीबॉडी और पोषक तत्व बच्चों को डायरिया, निमोनिया, कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।उन्होंने कहा कि स्तनपान बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित आहार है।
समय पर स्तनपान से घटती है शिशु मृत्यु दर
सिविल सर्जन बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने से शिशु मृत्यु दर में 20 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने से दस्त के खतरे में 11 प्रतिशत और निमोनिया के खतरे में 15 प्रतिशत तक कमी आती है। यदि जन्म के 24 घंटे तक नवजात को मां का दूध नहीं मिलता है तो उसके जीवन पर गंभीर खतरा बढ़ जाता है।
माताओं को भी मिलता है स्वास्थ्य लाभ
डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि स्तनपान से केवल शिशु ही नहीं, बल्कि माताओं को भी लाभ होता है। लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार नियमित स्तनपान कराने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। जहां माताएं अपने शिशु को स्तानपान करा सकती है। अभियान के दौरान आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और सही तरीके की जानकारी देंगी।


