ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाप्रसव के लिए शेरघाटी अस्पताल आई महिला की सीढ़ियां चढ़ते ही मौत

प्रसव के लिए शेरघाटी अस्पताल आई महिला की सीढ़ियां चढ़ते ही मौत

पुलिस के बयान दर्ज करने के पूर्व ही शव लेकर चले गए परिजन, बीमार महिला के साथ दो महिलाएं और एक पुरूष भी थे। ऊपर चढ़ते ही उसने सुध बुध खो दी। जब तक वह मैटरनिटी...

प्रसव के लिए शेरघाटी अस्पताल आई महिला की सीढ़ियां चढ़ते ही मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 11 Oct 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के लिए रविवार की दोपहर आई एक महिला की अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ते ही मौत हो गई। उसे गुरारू के मथुरापुर से एक ऑटो पर सवार कर शेरघाटी लाया गया था। उसकी हालत बेहद खराब थी। अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ऑटो रिक्शा से उतारने के बाद महिला को पहले तल्ले पर स्थित मैटरनिटी सेंटर में ले जाया जा रहा था। उसकी हालत बेहद खराब थी। बीमार महिला के साथ दो महिलाएं और एक पुरूष भी थे। ऊपर चढ़ते ही उसने सुध बुध खो दी। जब तक वह मैटरनिटी सेंटर के द्वार पर पहुंची तब तक उसके प्राण निकल चुके थे। उसकी पहचान मथुरापुर की किरण देवी के रूप में दर्ज की गई थी। अस्पताल के हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता ने बताया कि अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद शेरघाटी थाने को सूचना भेजी गई थी। थाने के पुलिस अधिकारी मो.अब्दुल्लाह जब तक उसके परिजनों का बयान दर्ज करने के लिए पहुंचते उससे पहले ही उसके परिजन महिला के शव को लेकर घर चले गए थे। हेल्थ मैनेजर ने बताया कि इलाज के लिए महिला का रजिस्ट्रेशन होने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल के चिकित्सक ने उसे इलाज शुरु करने के पूर्व ही मृत घोषित कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें