ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकरसिल्ली में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

करसिल्ली में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

करसिल्ली में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

करसिल्ली में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 25 Mar 2019 09:26 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुपद थाना क्षेत्र के करसिल्ली मोहल्ले में ससुराल वालों ने विवाहिता छाया देवी की हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पिता बलिराम शर्मा के बयान पर थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई है। इसमें पति संजय कुमार शर्मा, पति के भाई शंभु प्रसाद शर्मा को आरोपित किया गया है। पुलिस ने पति संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

पिटायी कर छत से फेंकने का आरोप

थाना को दिये आवेदन में कहा गया है कि साल 2007 में शादी के बाद से छाया को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल से दहेज की मांग होती थी। रुपये नहीं देने पर ससुराल वाले छाया के साथ मारपीट करते थे। बलिराम शर्मा ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब 11 बजे पति व उसके भाई ने छाया की पिटायी कर अधमरा कर दिया। इसके बाद जान मारने की नियत से छत से फेंक दिया।

रांची ले जाने के दौरान हुई मौत

बलिराम शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों से बेटी को पीटने व छत से फेंकने की खबर मिली। जब वे करसिल्ली पहुंचे, तो छाया वहां नहीं थी। पता चला कि ससुराल वाले छाया का निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं। बलिराम ने बताया कि छाया की हालत खराब रहने पर ससुराल वाले गुप्त तरीके से रांची ले जा रहे थे। रास्ते में छाया की मौत होने पर वे लोग मगध मेडिकल अस्पताल ले गये।

मामला संदिग्ध, हो रही जांच

विष्णुपद थानाध्यक्ष रामाज्ञा राय ने बताया कि महिला की मौत को लेकर ससुराल व मायके वालों का अलग-अलग बयान है। ससुराल वाले छाया देवी के छत से गिर जाने और इलाज के दौरान मौत होने की बात कह रहे हैं। जबकि मायके वाले छत से फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। मामला पूरी तरह संदिग्ध है। पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें