ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

खिजरसराय के कैथबीघा की रहने वाली चम्पा देवी की गुरुवार की मौत हो गई। चम्पा देवी दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई...

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 02 Dec 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

खिजरसराय के कैथबीघा की रहने वाली चम्पा देवी की गुरुवार की मौत हो गई। चम्पा देवी दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी। तब से उनका इलाज गया में चल रहा था। चम्पा देवी के पति रवि कुमार के अनुसार दो दिन पूर्व वह और उनकी पत्नी बाइक से गया से वापस लौट रहे थे। तभी ऐमा शहवाजपुर के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें