Gaya News: गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार

Gaya News: गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार

Gaya News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को जिले के कई इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश हुई। गया जी शहर के अलावा बोधगया, वजीरगंज, आमस, बाराचट्टी, शेरघाटी सहित अन्य इलाकों में वर्षा हुई। गया शहर में सुबह से लेकर शाम तक करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि बोधगया एयरपोर्ट इलाके में रविवार की अहले सुबह 3बजे से 4.30 बजे तक 54 एमएम वर्षा हुई। सीजन में पहली बार हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वर्षा के बाद बादल छाए रहने से उमस वाली गर्मी से राहत मिली। हालांकि गया जी शहर में हुई अच्छी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कुछ इलाकों में भीषण जलजमाव से लोगों को वाहन से भी आवाजाही में दिक्कत हुई।

तापमान में बदलाव

अधिकतम तापमान कम होकर 32.8 पर आ गया

पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह रहा है। रविवार को हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बादल के कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया। रविवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। बारिश के कारण नमी की मात्रा 92 से 97 फीसदी तक रही। शनिवार को अधिकतम 33.0, शुक्रवार को 33.6 व गुरुवार को 36.4 डिग्री रहा था।

आगामी बारिश की संभावना

अभी हल्की या मध्यम बारिश के बने हैं आसार

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर, व मानसून ट्रफ लाइन के कारण बादल व बारिश हो रही है। बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया ने मानसून ट्रफ लाइन की पूर्वी छोर को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब ट्रफ लाइन रांची के ऊपर चला गया है। साथ ही बिक्री के ऊपर एक चक्रवाती संचरण भी बना है। उत्तर बिहार से ट्रफ लाइन के पश्चिम बंगाल के गंगीट तट तक जा रहा है। इन सभी मौसमी कारकों की वजह से बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में भी बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है。

सामान्य प्रश्न

गया जिले में बारिश कब हुई?
गया जिले में बारिश रविवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।