
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर नरम हुआ मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर नरम हुआ मौसम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर नरम हुआ मौसम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर नरम हुआ मौसम
पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका हल्का प्रभाव देखने को मिला। शुक्रवार की तुलना में मौसम का मिजाज थोड़ा सर्द रहा। हल्के बादल के बीच धूप रही। धूप में गर्मी कम रही। दक्षिण-पश्चिमी हवा चली। दिन में ठंड का अहसास होता रहा है। हल्के बादल व नर्म मौसम के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यनूतम बढ़ गया। दोनों तापमान सामान्य से कम रहे। शनिवार को अधिकतम 22.2और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 23.7 व न्यनूतम 7.4 डिग्री रहा था। पिछले साल 2025 में 17 जनवरी को अधिकतम 19.8 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा था।
अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एस केपटेल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के आने का क्रम जारी है। एक तो शनिवार को आएं। आगे दो और आएंगे। अगला 19 से 21 जनवरी तक और उसके बाद 22 से लेकर 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। 22 से आने वाला मजबूत होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा चक्रवात व प्रतिचक्रवात से नमी आएगी। इन मौसमी कारकों को विशेष प्रभाव तो नहीं होगा। लेकिन, मौसम का मिजाज नर्म रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है। घट सकता है। लेकिन, न्यूनतम पारा एक या दो डिग्री चढ़ सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




