छाए बादल व चली तेज हवा तो सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार
छाए बादल व चली तेज हवा तो सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार छाए बादल व चली तेज हवा तो सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार

मौसम का मिजाज गुरुवार की सुबह बिगड़ गया। बादल छाए रहे। करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। लेकिन, बारिश नहीं हुई। बादल व तेज हवा के बाद मौसम सुहाना हो गया। दिनभर धूप व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। पुरवैया चलने और नमी की मात्रा बढ़कर 72 फीसदी हो गयी। बदले मौसम में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम इस माह का सबसे कम रहा। न्यूनतम पारा भी दो डिग्री लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम सामान्य से चार डिग्री कम 34.4 और न्यूनतम एक डिग्री कम 25.8 रहा। नमी सुबह के वक्त 72 व शाम तक 52 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम 40.1 और न्यूनतम 27.8 डिग्री रहा था。
आज और कल वर्षा होने का है अनुमान
मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि चक्रवाती संचरण व ट्रफ लाइन के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा। बताया कि ट्रफलाइन पंजाब से लेकर बिहार तक बनी हुई है। हरियाणा और यूपी से होती हुई आ रही है। बिहार से एक दूसरी ट्रफलाइन बंगाल की खाड़ी में जा रही है। ऐसी स्थिति में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस कारण अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार व शनिवार को तेज हवा, गरज व चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं।
उमस वाली गर्मी से मिली राहत
सात जून से गर्मी बढ़ गयी। आठ और नौ जून को गर्म पछुआ से जनजीवन हलकान रहा। 10 जून को पुरवैया चली और अधिक नमी के बीच धूप निकली तो उमस वाली गर्मी का प्रभाव रहा। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से मौसम बदल गया। बादल व नमी के बीच पुरवैया चली तो उमस वाली गर्मी से राहत रही। दिनभर मौसम सुहाना। रात का तापमान भी सामान्य से कम रहने के कारण गर्मी का प्रभाव कम रहा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


