उसम वाली गर्मी के बीच बादल व बारिश के आसार
उसम वाली गर्मी के बीच बादल व बारिश के आसार उसम वाली गर्मी के बीच बादल व बारिश के आसार उसम वाली गर्मी के बीच बादल व बारिश के आसार

तीन दिनों से पुरवैया चल रही है। तीखी धूप के बीच पुरवैया चलने व नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण उमस वाली गर्मी है। लेकिन, गुरुवार की रात या शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। शुक्रवार व शनिवार को जिले में कहीं-कहीं तेज हवा, गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ की रिपोर्ट
मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बतााया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में 28 की शाम प्रवेश कर गया। इसके प्रभाव से पंजाब व हरियाणा पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बिहार के दक्षिणी भाग पर पर भी एक चक्रवातीय ससंरण बना हुआ। ये चक्रवाती संरचरण एक ट्रफ लाइन जोड़ रही है। पूर्वी हवा का प्रभाव जारी है। इससे सूबे के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ व ट्रफ लाइन के असर से पुरवैया में तेजी आएगी और नमी की मात्रा बढ़ेगी। इन सब कारकों की वजह से 28 की रात या 29 मई से बादल,तेज हवा,गरज व बारिश के आसार हैं। कहीं बारिश नहीं होती है तो वहां बादल रहेंगे और तापमान में कमी आने का अनुमान है।
तापमान में गिरावट
तीन दिनों से कम हो रहा अधिकतम तापमान, 36.5 पर आया
25 मई को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री रहा। भीषण गर्मी रही। लेकिन, दूसरे दिन से मौसम में बदलाव आया। पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज नर्म है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। तीन दिनों से पारा सामान्य से नीचे ही रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम सामान्य से करीब चार डिग्री कम 36.5 व न्यूनतम 26.0 रहा। नमी सुबह में 59 व शाम तक 48 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम 38.6 व मंगलवार को 39.0 डिग्री रहा था। अब तक इस माह का सबसे गर्म दिन 44.6 डिग्री पर 18 मई रहा है। पिछले साल 2025 में 28 मई को अधिकतम 36.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


