ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामौसम का मिजाज: 9 डिग्री से नीचे आया पारा, बड़ी ठंड

मौसम का मिजाज: 9 डिग्री से नीचे आया पारा, बड़ी ठंड

धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सोमवार की सुबह ठंड ज्यादा रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण सर्दी बढ़ी और तापमान घटा। न्यनूतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम...

मौसम का मिजाज: 9 डिग्री से नीचे आया पारा, बड़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 05 Dec 2022 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सोमवार की सुबह ठंड ज्यादा रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण सर्दी बढ़ी और तापमान घटा। न्यनूतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर नौ नीचे से नीचे आ गया। पिछले नौ दिनों में सोमवार को दिन सबसे ठंडा। सोमवार से पहले 25 नवम्बर का दिन ठंडा रहा था। इस दिन पारा 8.2 डिग्री रहा था।

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि सोमवार को मौसम शुष्क रहा। करीब छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी-पछुआ चली। वायुमंडलीय प्रेशर बढ़ा हुआ है। बताया कि अगले तीन दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्क कोहरा छा सकता है। इधर, रिकार्ड के अनुसार इस माह 15 दिसम्बर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

सामान्य से दो डिग्री कम 8.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

इस दिसम्बर में पहली बार सोमवार को न्यनूतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी नौ से नीचे 8.8 रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई तो न्यूनतम घटा। सोमवार को अधिकतम 26.1 और न्यनूतम 8.8 डिग्री रहा। सुबह में नमी 88 व शाम तक 68 फीसदी र ही। रविवार को अधिकतम 25.6 और न्यनूतम 9.2 डिग्री रहा था। चार दिन पहले एक दिसम्बर को न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा था। पिछले साल 2021 में 5 दिसम्बर को अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 12.0 डिग्री रहा। इधर, शाम से सुबह तक ठंड है। सुबह धूप निकलने के बाद से राहत है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें