Gaya News: पड़ताल : हल्की बारिश से किसानों को राहत, शहर में फजीहत
Gaya News: पड़ताल : हल्की बारिश से किसानों को राहत, शहर में फजीहतपड़ताल : हल्की बारिश से किसानों को राहत, शहर में फजीहतपड़ताल : हल्की बारिश से किसानों को राहत, शहर

Gaya News: जिले में बारिश शुरू होते ही कहीं राहत मिली तो कहीं फजीहत हो गयी है। हालांकि जिले में जितनी बारिश होनी चाहिए उतनी नहीं हो पायी है। इसके बावजूद कुछ किसान धान की रोपनी करने में जूट गये हैं। कुछ किसान अभी और बारिश होने का इंतजार कर रहे है। हल्की बारिश होने से शहर के कई इलाके में जलजमाव व कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। शहर के विनोवा नगर, शास्त्री नगर, सियाड़ी, मगध कॉलोनी रोड नंबर नौ, धनिया बगीचा सहित कई इलाके में जलजमाव व कीचड़ के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कच्चा रास्ता होने के कारण बढ़ी समस्या
जलजमाव की समस्या
वार्ड 29 के पार्षद रंधीर कुमार गौतम ने बताया कि अभी तो बारिश के शुरुआत ही हुई है। ऐसे में विनोवा नगर व सियाड़ी महादलित टोला कहने के लिए तो नगर निगम क्षेत्र में है। लेकिन, यहां गांव जैसी भी सुविधा नहीं है। यहां की सड़के कच्ची है जल निकासी का कोई साधन नहीं है। जिसके कारण यहां अभी हल्की बारिश में ही जल जमाव हो गया है। अभी बारिश का महीना बाकी ही है। ऐसे में स्थिति और बदतर हो जायेगी।
दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं
धनिया बगीचा, शास्त्री नगर में पैदल चलना मुश्किल
शहर के वार्ड संख्या 27 धनिया बगीचा व शास्त्री नगर में भी जलजमाव व कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महावीर कॉलोनी में पहले से ही जल जमाव था अब बारिश के बाद और सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिसके कारण यहां के मोहल्ले के लोगों का भी आना जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को इसी जल जमाव से होकर जाना पड़ रहा है।
किसानों की स्थिति
किसानों के लिए बारिश का पानी अमृत की तरह
खरखुरा के किसान सुजीत कुमार ने बताया कि यह जो बारिश शुरू हुयी है और मौसम में जो बदलाव आया है। उससे किसानों को राहत है। यह पानी फसल के लिए अमृत के सामान है। बारिश होने से कीड़े के प्रकोप कम गया है। इसके अलावे धान की रोपनी और गोभी के पौघे लगाने का काम भी शुरू हो गया है। जो किसानों का डर था कि बारिश नहीं होने से फसल बर्बाद हो जायेगा रोपनी पीछे हो जायेगा उसमें राहत मिला है। यह किसानों के लिए अमृत है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


