कल से और बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

कल से और बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार कल से और बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार

कल से और बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार

दो दिनों से मौसम का मिजाज में बदलाव आया है। अगले दो दिनों में और बदलाव आएंगे। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण व ट्रफ लाइन के प्रभाव से तेज हवा, गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 28 मई की दोपहर बाद थंडरस्ट्रॉम का अनुमान है। ऐसी स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।

तापमान में बदलाव

अधिकतम तापमान घटा और न्यूनतम बढ़ा, उमस वाली गर्मी ने किया परेशान

दो दिनों से गर्म पछुआ की जगह पुरवैया चल रही है। तीखी धूप व नमी के बीच पुरवैया चलने से उमस वाली गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान घटा तो न्यूनतम बढ़ गया। बदले मौसम में लगातार दो दिनों से ऐसी स्थिति है। बुधवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 38.6 जबकि न्यूनतम नार्मल से एक डिग्री अधिक 27.4 दर्ज किया गया। नमी सुबह में 64 व शाम तक 49 फीसदी रही। मंगलवार को अधिकतम 39.0 व सोमवार को 43.0 डिग्री रहा था। पिछले साल 2025 में 27 मई को अधिकतम 34.9 व न्यूनतम 25.8 रहा था।

विशेष अलर्ट

लोगों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण भी। एक ट्रफ लाइन वहां से होते हुए बिहार तक आ आएगी। इस कारण मौसम में बदलाव होगा। गुरुवार की दोपहर बाद या शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। शुक्रवार को गरज, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति शनिवार को भी रह सकती है। अभी पुरवैया ही चलेगी। धूप निकलने पर उमस वाली गर्मी सताएगी। पटेल ने बताया कि थंडरस्ट्रॉम को लेकर लोगों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत है।

सामान्य प्रश्न

मौसम में बदलाव कब आने की उम्मीद है?
गुरुवार की दोपहर बाद या शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।